फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Final training of polling parties for Lok Sabha elections begins

Bijnor News: लोकसभा चुनाव की पोलिंग पार्टियों का फाइनल प्रशिक्षण शुरू

Tue, 09 Apr 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Final training of polling parties for Lok Sabha elections begins
बिजनौर। लोकसभा चुनाव में लगी पोलिंग पार्टियों का फाइनल प्रशिक्षण आज से शुरू हुआ। प्रशिक्षण पांच दिन चलेगा। पहले दिन 700 से अधिक पार्टी को प्रशिक्षण दिया गया। 115 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




जिले में पहले चरण में मतदान है। मतदान कर्मियों के दो प्रशिक्षण हो चुके हैं। आज से पोलिंग पार्टियों का तीसरा व अंतिम प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहली पाली में 401 पोलिंग पार्टी आवंटित थी। जबकि दूसरी पाली में 432 पोलिंग पार्टी का प्रशिक्षण तय था। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय अर्थात कुल चार सदस्य होते हैं।
विज्ञापन




पहले दिन दोनों पाली में 718 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण हुआ। 2872 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। मास्टर ट्रेनर ने चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान प्रक्रिया बताई। मतदान कर्मियों ने वोटिंग से जुड़ी विभिन्न आशंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






- 115 पीठासीन अधिकारी रहे अनुपस्थित



पहले दिन 115 पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं आए। इनमें पहली पाली में 53 पीठासीन अधिकारी व दूसरी पाली में 62 पीठासीन अधिकारी थे। बताया गया कि इनमें पीठासीन अधिकारी के रूप में लगे ऐसे कर्मचारी भी हैं जो रिटायर हो गए हैं। कुछ कर्मचारी बीएलओ हैं। बीएलओ मतदान के दिन मतदान केंद्र पर उपस्थित रहते हैं। मतदाताओं को वोटर पर्ची बांटते हैं।





- लेखन सामग्री के बैग मिले



पीठासीन अधिकारी को प्रशिक्षण के बाद बैग दिए गए। बैग में मतदान से जुड़ी निर्देशिका एवं लेखन सामग्री होती है। पोलिंग पार्टियों के सदस्यों का एक दूसरे से परिचय हुआ। पहले दो प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय के अलग-अलग हुए थे। फाइनल प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टी के चारों सदस्य बुलाए गए थे।




- प्रशिक्षण पांच दिन



पोलिंग पार्टी का फाइनल प्रशिक्षण 13 अप्रैल तक चलेगा। 11 अप्रैल को प्रशिक्षण नहीं है। रोजाना दो पाली में प्रशिक्षण होगा। रोजाना 800 से अधिक पोलिंग पार्टी प्रशिक्षण लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed