{"_id":"5fecc38d8ebc3e3eaf215dfc","slug":"fina-chandpur-paijania-route-will-be-widened-bijnor-news-mrt518168121","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीना-चांदपुर-पैजनिया मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीना-चांदपुर-पैजनिया मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

नूरपुर। फीना से चांदपुर व पैजनिया से चांदपुर को जोड़ने वाली दो सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी की संस्तुति पर शासन से इन सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता बिजनौर को पत्र भेजकर दोनों सड़कों की सर्वे रिपोर्ट भेजने को कहा है। दोनों सड़कों को बनाने में 3579.69 लाख रुपये खर्च होंगे।
फीना से चांदपुर जाने के लिए बने मार्ग का नाम कारगिल शहीद अशोक कुमार के नाम पर रखा गया है। करीब साढ़े दस किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत इस समय दयनीय है। सड़कों में पड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। इस मार्ग के निर्माण के लिए चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। फीना से चांदपुर और पैजनिया से चांदपुर को जोड़ने वाली सड़क का हॉटमिक्स से निर्माण कराया जाएगा। करीब 21 किलोमीटर लंबी दोनों सड़कों को बनाने में 3579.69 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद के मुख्य अभियंता डीके मिश्रा ने अधिशासी अभियंता बिजनौर को पत्र भेजकर दोनों सड़कों की सर्वे रिपोर्ट देने को कहा है।