{"_id":"645e91116e7a06dfb1029a4d","slug":"fighting-with-the-team-that-went-to-cut-the-electricity-connection-in-seohara-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-3043-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्योहारा - विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्योहारा - विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट
Sat, 13 May 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
- गांव मुकरपुरी में एक बकाएदार का विद्युत कनेक्शन काटने गई थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। गांव मुकरपुरी में एक बकाएदार का विद्युत कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ बकाएदार ने मारपीट कर दी। कुछ ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई को घेर भी घेर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विद्युत कर्मियों को बचाया।
शुक्रवार दोपहर विद्युत निगम के एसडीओ प्रेम सिंह, जेई विनोद कुमार लाइनमैन उमेश कुमार, विकास कुमार, विशाल व संजीव विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए गांव मुकरपुरी गए थे। गांव निवासी विद्युत उपभोक्ता शीशराम सिंह पुत्र सादी सिंह पर दो वर्ष का विद्युत बिल 25,761 रुपये बकाया था। बिल जमा न करने पर विद्युत टीम ने जब उसका विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की तो शीशराम के परिवार के कुछ युवकों ने विद्युत टीम के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में लाइनमैन उमेश कुमार को चोट भी आई।
इस दौरान विद्युत टीम ने एक घर में घुस कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना एसडीओ प्रेम सिंह ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजीव चौधरी सहित पुलिस बल गांव पहुंचा और विद्युत कर्मियों को सुरक्षित निकाला। घटना के बाद मारपीट के आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि अभी विद्युत टीम की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।