{"_id":"60a15b188ebc3e8dc456a19d","slug":"fighting-in-naming-feast-one-dead-bijnor-news-mrt538612233","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण की दावत में मारपीट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण की दावत में मारपीट, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामकरण की दावत में मारपीट, एक की मौत
नूरपुर (बिजनौर)। ग्राम हंसुपुरा में नामकरण की दावत के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रविवार की दोपहर गांव हंसुपुरा निवासी सतवीर सिंह की पौत्री का नामकरण था। इस उपलक्ष्य में गांव की धर्मशाला में दावत का आयोजन किया गया था। दावत के दौरान राजेश और हरिराज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। सिर में भारी चीज लगने से राजेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। समाचार भेजे जाने तक मृतक का शव गांव नही पहुंचा था। पुलिस मौके पर मौजूद थी।