फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fierce fire in three houses in Bhaguwala

भागूवाला में तीन घरों में लगी भीषण आग

Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in three houses in Bhaguwala
भागूवाला में जला छप्परनुमा मकान व सामान। - फोटो : NAZIBABAD
भागूवाला में तीन घरों में लगी भीषण आग
विज्ञापन

भागूवाला। भागूवाला में छप्परनुमा तीन घरों में आग लगने से हजारों की नगदी और राशन समेत घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से तीन परिवारों को खुले आसमान में रात गुजारनी पड़ी। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है।

भागूवाला में बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे शाहनवाज के छप्परनुमा घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जल गया। आग के विकराल होते ही पास के अन्य दो छप्परनुमा घरों में आग लग गई। जिसमें रखी नगदी, राशन समेत घर का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में शाहनवाज, कपिल और खलील का घर जलकर राख हो गया। शाहनवाज के घर में रखे कमेटी के आठ हजार रुपये और घर पर रखे जेवर जल गए। कपिल के घर में रखे आठ हजार रुपये की नगदी जल गई। खलील के घर में छह क्विंटल अनाज, आठ हजार रुपये, तीन मोबाइल समेत अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड को देखने पहुंचे प्रत्याशियों ने तीनों परिवारों को आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। उधर, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार को इस मामले की जानकारी दी गई है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे और सरकारी मकान दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed