{"_id":"652cc3b977fb3155460bad26","slug":"fever-took-away-the-lives-of-three-people-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-12652-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुखार ने छीनी तीन लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुखार ने छीनी तीन लोगों की जिंदगी
विज्ञापन
किरतपुर, नहटौर और रेहड़ क्षेत्र में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर/ नहटौर/ रेहड़/ शेरकोट। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को किरतपुर, नहटौर और रेहड़ क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। इन गांवों कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है।
किरतपुर क्षेत्र के गांव रामपुर बिशना में 84 वर्षीय गिरी राज सिंह की बुखार से मौत हो गई। गांव में गौरव, प्रियंका, जगदीश, भूपेंद्र, मुकेश, ओम वती आदि कई दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे बुखार की चपेट में हैं। उधर, नहटौर के गांव ढकौली निवासी अमर सिंह (60) पुत्र बनवारी सिंह को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। शनिवार की देर शाम बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में और भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने पंचायत राज विभाग से फॉगिंग और एंटी लार्वा का स्प्रे कराने तथा स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगवाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव से टीम भेजकर कैंप लगवाया जाएगा।
वहीं, रेहड़ में बुखार से एक और महिला की मौत हो गई। गांव निवासी सायरा खातून (45) पत्नी कय्यूम खां को शनिवार को बुखार की शिकायत हुई थी। परिजन उसे मुरादाबाद निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया की गांव में कई परिवारों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। शेरकोट के ग्राम मुस्तफापुर तैय्यब और नसीरदीवाला मेंं ग्राम पंचायतों की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।