फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever took away the lives of a child and a priest

Bijnor News: बुखार ने छीनी बालक और पुजारी की जिंदगी

Sun, 22 Oct 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fever took away the lives of a child and a priest
पैजनिया और नहटौर में हुई मौत, परिजनों में शोक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर / पैजनिया/ नहटौर। जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को पैजनिया क्षेत्र के गांव भवानीपुर में छह साल के बालक और नहटौर क्षेत्र के गांव कासमपुर लेखराज में मंदिर के पुजारी की बुखार से मौत हो गई। कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित है।
ग्राम भवानीपुर निवासी तेजपाल के छह वर्षीय के पुत्र देव को दो दिन से बुखार था। उसका उपचार गांव के ही निजी चिकित्सक के चल रहा था। रविवार की सुबह बालक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बिजनौर ले गए थे। प्लेटलेट्स कम होने के चलते मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पैजनिया क्षेत्र के गांवों में डेढ़ माह से बुखार और डेंगू ने कहर बरपा रखा है। अलग अलग गांवों में बुखार के चलते अब तक दस से अधिक मौत हो चुकी है। बुखार के बाद पैरों में सूजन और असहनीय दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, नहटौर क्षेत्र के गांव कासमपुर लेखराज में मंदिर के पुजारी की बुखार से मौत हो गई। बिहार के लक्खी सराय निवासी सच्चिदानंद पाठक महाराज नगर की सीमा से सटे गांव कासमपुर लेखराज स्थित नवदुर्गा मंदिर के पुजारी थे। उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उनका निधन हो गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को उनके पैतृक निवास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के कारण डेंगू, मलेरिया एवं टाइफाइड फैल रहा है। सावधानी से बुखार से बचा जा सकता है। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने और घरों के आसपास सफाई रखने, पानी एकत्रित न होने दें। - अजय गंधर्व, नूरपुर सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed