फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever and died three

बुखार से तीन और की जान गई

Mon, 21 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 21 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
 हल्दौर और बढ़ापुर क्षेत्र में बुखार के चलते तीन अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार के रोगियों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुखार को लेकर हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

हल्दौर क्षेत्र के गांव जलावदीपुर निवासी अतीक की पत्नी सन्नो (35) को करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर ले गए। चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी शनिवार रात मौत हो गई।  ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी कुडवा सिंह(50) को भी बुखार आया था। बुखार के चलते एक पांच दिन पूर्व उनकी मौत हो गई थी। बढ़ापुर के मुहल्ला ठाकुरान निवासी मो. आबिद का मोहम्मद शाहनवाज (20)पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित था। निजी चिकित्सक से दवा खाने पर आराम हो जाता है और इसके बाद वह मजदूरी करने चला जाता है। पिछले कई दिनों से यही प्रक्रिया चल रही थी। शनिवार शाम तेज बुखार होने पर परिजनों ने शाहनवाज को कस्बे के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। युवक की हालत खराब होने पर चिकित्सक ने उपचार के लिए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन एंबुलेंस से पीड़ित युवक को बिजनौर ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि गांव में टीम को भेजकर शिविर लगाएंगे तथा पीड़ितों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में फैला बुखार, सौ से अधिक बीमार
पैजनिया। गांव पैजनियां को बुखार ने पूरी तरह से अपनी जद में ले रखा है। गांव में सौ से अधिक व्यक्ति बुखार से पीड़ित हैं। गंभीर रूप से पीड़ित विनीता, ज्योति, राधिका, रानी, सोनी व सीमा को उपचार हेतु निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। नूरपुर पीएचसी प्रभारी डा. नीतीश कुमार का कहना है कि इस समय वायरल बुखार हर ओर फैला है। सोमवार को गांव में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगाए स्वास्थ्य शिविर
मंडावर। क्षेत्र के गांव बादशाहपुर व राजारामपुर में बुखार के चलते शनिवार को मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को दोनों गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। टीम ने गांव बादशाहपुर में 106 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 34 रोगियों की स्लाइड बनाई गई। गांव राजारामपुर में टीम ने 138 मरीजों को उपचारित किया गया तथा 42 की स्लाइड बनाई गई। चंदक पीएचसी प्रभारी डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि जहां भी सूचना मिलती है, तुरंत टीम को भेजकर उपचार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed