Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Union Home Minister Amit Shah Haryana visit today padyatra in Karnal martyrs memorial in Ambala all update

अमित शाह का हरियाणा दाैरा: करनाल में कांग्रेस पर हमला, कहा- घुसपैठियों को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेंगे

Thu, 05 Nov 2026 01:33 PM IST
Nivedita अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Nivedita Updated Thu, 05 Nov 2026 01:33 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में एक किमी की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा की। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को तीन करोड़ घुसपैठियों की चिंता है, हम एसआईआर पर विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं। हम घुसपैठियों को चुन चुनकर देश से बाहर निकालेंगे। इस कार्यक्रम के बाद शाह अंबाला छावनी पहुंचकर नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Haryana visit today padyatra in Karnal martyrs memorial in Ambala all update
Amit Shah - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दाैरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में एक किमी की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा की। मंच से संबोधन करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की अराजकता व तुष्टीकरण की राजनीति अब पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और देशवासी इसके ख़िलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "आज हमारी भाजपा द्वारा आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली का आखिरी दिन है। 22 अक्बतूर से 5 नवंबर तक, यह रैली पूरे देश में पार्टी मुख्यालयों पर आयोजित की गई। हर जगह, हमने एक जैसा उत्साह और भारी भीड़ देखी है। देश भर की सड़कों पर हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनता का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को तीन करोड़ घुसपैठियों की चिंता है, हम एसआईआर पर विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं। हम घुसपैठियों को चुन चुनकर देश से बाहर निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल गांधी संसद चलने नहीं देते हैं, मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं'

अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र में संसद चर्चा का सर्वोपरि स्थान है। राहुल गांधी संसद चलने नहीं देते हैं, मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं। संसद में शोर-शराबा, बहिष्कार करने को कांग्रेस ने कल्चर बना दिया है। संसद चलने नहीं देनी है और रोड पर भीड़ इकट्ठा करके अराजकता फैलानी है। कांग्रेस ने रैली के लिए एक नवंबर का दिन चुना। इस दिन 1984 में कांग्रेस ने सिख दंगे कराए। सिख लोगों का नरसंहार हुआ।
 
Trending Videos

'देश की जनता राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ नहीं है'

शाह ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ नहीं है। हमारी एक एक रैली में हजारों लोग होते हैं। आपने पूरे देश से दिल्ली में लोग बुलाए, 10 लाख लोगों का आह्वान किया। मैदान की क्षमता ही 70 हजार है, वो भी आधा खाली था। अब जनता आपके छलावे में नहीं आने वाली।

गृहमंत्री ने कहा कि राहुल को पता है कि वह हारने वाले हैं, इसीलिए अपनी हार के लिए वह चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया को दोष देते हैं। 2014 में एसआईआर कहां था? तब भी तो आपका पूरी तरह से सफाया हो गया था। 2019 में एसआईआर कहां था? तब भी आप हार गए थे। 2024 में भी कोई एसआईआर नहीं था, फिर भी आप हार गए। हरियाणा में कोई एसआईआर नहीं था। महाराष्ट्र में कोई एसआईआर नहीं था। आप हर जगह हार गए और अब आप दावा कर रहे हैं कि एक करोड़ वोट हटा दिए गए हैं! मैं राहुल को सीधे चुनौती देना चाहता हूं। आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चर्चा के लिए चुनौती देते हैं न? अगर आप चर्चा करना चाहते हैं, तो बस प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिख दें। हम एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।

अंबाला में नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे शाह

करनाल के बाद अमित शाह अंबाला छावनी पहुंचेंगे। यहां पर नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने सेक्टर-12 मॉल के पास से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सील है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए सेक्टर-12 मॉल के पास से व्यवस्था है। केंद्रीय गृह मंत्री यहां से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed