{"_id":"62fd37fb2c070d09780fe434","slug":"festival-of-krishna-janmashtami-celebrated-in-schools-bijnor-news-mrt601455369","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के एलआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में मटकी फोड़ने मटकी फोड़ता कृष्णा बना बच्चा।
- फोटो : BIJNOR
स्कूलों में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार
नगीना/पैजनिया। लाला राधेश्याम इंटरनेशनल एकेडमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ स्कूल संस्थापक लाला राधेश्याम अग्रवाल की पत्नी कमला देवी, विद्यालय प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक लीलाओं को प्रस्तुत किया।
जूनियर वर्ग के बोस सदन के विद्यार्थियों ने वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल ले जाने का दृश्य प्रस्तुत किया। नेहरू सदन के विद्यार्थियों ने माखन चुराते हुए श्री कृष्ण की बाल रूप की झांकी प्रस्तुत की। पटेल सदन के विद्यार्थियों ने कृष्ण सुदामा मिलन की झांकी व विवेकानंद सदन के विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण का सखियों के साथ का दृश्य प्रस्तुत किया। वहीं, एसएसके इंटरनेशनल अकादमी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिनका शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर साहू अनुभव अग्रवाल ने किया। बच्चों ने श्री कृष्ण, रुक्मिणी, राधा, मीरा के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। शिखा चौहान के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सृष्टि अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। पैजनिया के रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मटकी व बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रबंधक आशीष वीर सिंह ने अमनदीप, तनिष्का त्यागी, अरमान सिंह दिगवा, आरव त्यागी, वर्णिका, दक्षपाल, कुमुद व हरप्रीत आदि को पुरस्कृत किया।

नगीना में एसएसके इंटरनेशनल एकेडमी में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तु?- फोटो : BIJNOR

पैजनिया में रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में जन्माष्टमी पर्व पर राधा कृष्णा बने बच्चे।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन