{"_id":"69c18ea273dd87ad8a074477","slug":"female-leopard-spotted-in-field-cub-found-in-den-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175251-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत में दिखी मादा गुलदार, मांद में मिला शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत में दिखी मादा गुलदार, मांद में मिला शावक
विज्ञापन
नहटौर के गांव कोकापुर के जंगल में मिला गुलदार का शावक। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। क्षेत्र के गांव कोकापुर में सोमवार सुबह गुलदार के शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
गांव निवासी विशाल कुमार, सुमित कुमार और संजीव कुमार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गन्ने की बुवाई के लिए बीज देखने संजीव के खेत पर जा रहे थे। गांव से करीब 200 मीटर दूर चकरोड के पास स्थित विनीत कुमार उर्फ बिट्टू के खेत में मादा गुलदार जाती दिखाई दी, जिससे वे सहम गए। आगे बढ़ने पर उन्होंने पास ही एक मांद में गुलदार का शावक देखा। शावक मिलने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर बीट अधिकारी शुभम मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल शावक को उसकी मांद में ही रहने दिया गया है, ताकि मादा गुलदार उसके पास लौट सके। साथ ही क्षेत्र में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हलचल न करें, जिससे गुलदार आक्रामक न हो।