फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female leopard captured in cage in Mirpur Ghasi

Bijnor News: मीरपुर घासी में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार

Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Female leopard captured in cage in Mirpur Ghasi
अफजलगढ़। गांव मीरपुर घासी में करीब 24 दिन पूर्व लगाए गए पिंजरे में बुधवार देर रात मादा गुलदार कैद हो गई। उसकी उम्र करीब दो से तीन वर्ष आकी गई है। वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ पीली डैम वन चौकी ले गई। मंगलवार की रात भी नगीना वन रेंज में तीन गुलदार पकड़े गए थे।
विज्ञापन

गांव मीरपुर घासी में करीब एक माह से लगातार गुलदार शावकों के साथ दिखाई दे रहा था। वन विभाग ने तीन अगस्त को गांव मीरपुर घासी निवासी दीपू शर्मा के घर के पास पिंजरा लगाया था। बुधवार रात करीब 10 बजे गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर वन दरोगा सतबीर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पिंजरे सहित गुलदार को पीली डैम स्थित वन चौकी ले गए। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार की उम्र लगभग दो से तीन वर्ष है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उसे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर धारा में एक घर में घुसा किंग कोबरा
अफजलगढ़/ रेहड़। गांव फतेहपुर धारा में निवासी जगदीश सिंह के घर में बुधवार देर शाम करीब 13 फीट लंबा किंग कोबरा घुस गया। घर के अंदर सांप को देख परिजनों में दहशत फैल गई। परिवार के लोगों ने तुरंत अमानगढ़ वन रेंज को सूचना दी। रेंज अधिकारी अंकिता किशोर ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है और इसकी लंबाई लगभग 13 फीट है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से अमानगढ़ रेंज के कंपार्टमेंट नंबर-6 के घने जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा फूल सिंह सैनी के साथ दैनिक वन श्रमिक मनोज कुमार, दीपक कुमार, घनश्याम और रोहित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed