फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female candidates not finding admission in ITI

आईटीआई में दाखिले को ढूंढें नहीं मिल रही महिला अभ्यर्थी

Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Female candidates not finding admission in ITI
बिजनौर। आईटीआई में दाखिले के लिए महिला अभ्यर्थी ढूंढे नहीं मिल रही। शासन से दाखिले की तीन सूची जारी हो चुकी हैं, फिर भी जिले के आईटीआई में महिलाओं को दाखिले के लिए आरक्षित 200 से अधिक सीट खाली हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच राजकीय व 17 निजी आईटीआई में करीब एक दर्जन पाठ्यक्रम संचालित हैं। महिलाओं अभ्यर्थी को सीट आरक्षित हैं। सीविंग टेक्नोलॉजी जैसे आधा दर्जन पाठ्यक्रम में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। दाखिले को आनलाइन आवेदन हुआ तथा दाखिलों को तीन मेरिट सूची जारी हुई। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक के अनुसार जिले के आईटीआई में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट खाली हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में सीट खाली हैं। इन रिक्त स्थानों को भरने के लिए 20 सितंबर से 22 सितंबर तक प्रवेश आवेदन पत्र www.scvtup.in पर ऑनलाइन की प्रक्रिया के तहत जमा किये जा सकते हैं।
विज्ञापन

विकल्प परिवर्तन व दाखिले का मौका
मंजुल मयंक ने बताया कि दाखिले को आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन अभी तक नहीं हुआ है या जिनका चयन हो गया था, किंतु किन्हीं कारणों से वह प्रवेश नहीं ले पाए हैं वे रिक्त सीटों के सापेक्ष विकल्प भर सकते हैं। साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया था, वे भी नया आवेदन पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के ये ट्रेड खाली
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि जिले के आईटीआई में महिलाओं के लिए संचालित कॉस्मेटोलॉजी में 24, सीविंग टेक्नोलॉजी में 83, ड्रेस मेकिंग में 78, कंप्यूटर ऐडेड एंब्रॉयडरी में 16, स्टेनो हिंदी में 01, तथा फैशन टेक्नोलॉजी में 16 सीटें रिक्त रह गई है। महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed