{"_id":"66f08a12f2c63d5f0b0e7ad4","slug":"female-bouncers-had-a-scuffle-with-the-councilor-at-the-fair-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-131576-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेले में महिला बाउंसरों ने सभासद के साथ की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेले में महिला बाउंसरों ने सभासद के साथ की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
-पास लेकर परिवार के साथ झूला झूलने पहुंचे थे सभासद
-सभासद के समर्थकों ने सड़क पर लगाया जाम, बाद में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। गुदड़ी मेले में झूले के गेट पर तैनात महिला बाउंसरों ने सभासद के साथ धक्का-मुक्की की। दरअसल, सभासद गेट पास लेकर झूले पर पहुंचे थे, मगर बाउंसरों ने पास के जरिए एंट्री से मना कर दिया, जिस पर विवाद हुआ। बाद में सभासदों के समर्थकों ने सड़क पर जाम भी लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। उधर, सभासदों की ओर से डीएम को शिकायती पत्र प्रेषित कर मेले के आयोजन पर सवाल खड़े किए गए हैं।
हल्दौर के पोखर बाजार में गुदड़ी दोयेज का मेला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे पालिका के एक सभासद कुछ साथियों के साथ मेले में गेट पास लेकर झूला झूलने पहुंचे। सभासद ने झूला के प्रवेश द्वार पर तैनात महिला बाउंसरों को झूलने के लिए गेट पास दिखाया। बाउंसरों और झूला संचालकों ने पास से झूला झुलाने से मना कर दिया। जिस पर मामूली कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मेले में भगदड़ मच गई। झूला संचालकों ने सभासद के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की।
वहीं, सभासद ने महिला बाउंसरों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले की सूचना पाकर सीओ सिटी संग्राम सिंह और चांदपुर सीओ राजेश सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित झूला संचालकों को किसी तरह समझाकर मामला शांत किया और जाम खोलवा दिया।