फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fears of honor killing

महिला के शव की नहीं हुई पहचान

Mon, 20 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fears of honor killing
ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन

बिजनौर। गांव गजरौलाशिव के पास आम के बाग में महिला की हत्या के मामले में पुलिस की थ्योरी बदल गई है। पहले दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। महिला की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या करके शव जलाया गया है। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ऑनर किलिंग की दिशा में भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किस घर की महिला गायब है। वहीं, महिला के कान से मिली बालियों और चूड़ियों से उसके मुस्लिम होने का भी शक है।

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गजरौलाशिव से झलरा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को महिला का जला हुआ शव मिला था। तभी से पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है। महिला से दुष्कर्म के बाद गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई। महिला के दाईं ओर कनपटी पर गोली दागी गई और उसके बाद शव जलाया गया। केवल हत्या की बात सामने आने पर पुलिस की थ्योरी बदल गई है। अब पुलिस कातिलों का पता लगाने में जुटी है। सबसे पहले पुलिस महिला की पहचान कराना चाहती है। इसके लिए एड़ी से चोटी तक के जोर लगाए जा रहे हैं। महिला के कान में मिली बाली और हाथ की चूड़ी को देखकर महिला मुस्लिम लग रही है। पुलिस व लोगों को शक है कि कहीं ऑनर किलिंग में तो महिला की हत्या करके शव नहीं जलाया गया। अफसरों का भी जोर यह है कि महिला की पहचान कराई जाए। इसके लिए पुलिस लोगों का भी सहारा ले रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि किसी घर की महिला गायब हो तो इसके बारे में बताया जाए। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक सबसे पहले महिला की पहचान होना जरूरी है। महिला की पहचान होने पर सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। पोस्टमार्टम होने के बाद यह बात साफ हो गई है कि महिला की हत्या करके शव जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed