{"_id":"6ab582c86f91e0db210f1a33","slug":"fathers-head-split-open-with-a-brick-after-refusal-to-buy-a-car-bijnor-news-c-27-1-bij1007-191076-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार नहीं दिलाने पर ईंट मारकर पिता का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार नहीं दिलाने पर ईंट मारकर पिता का सिर फोड़ा
विज्ञापन
- ई-रिक्शा चलाते हैं पिता-पुत्र, किराए पर चलाने के लिए कार दिलाने को कह रहा था बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का ताजपुर। किराए पर चलाने के लिए कार नहीं दिलाने पर बेटे ने पिता के सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए पड़ोसी पर भी ईंट से हमला किया। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन गांव के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले का पटाक्षेप करा दिया।
ताजपुर निवासी रामपाल सिंह (50) और उसका बेटा विशाल (25) ई-रिक्शा चलाते हैं। दोनों के बीच कई दिनों से मन मुटाव चल रहा था। रामपाल सिंह ने बताया कि विशाल कई दिनों से किराए पर चलाने के लिए कार खरीदने की जिद कर रहा था। वह उसे कार लेने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर बुधवार रात्रि में दोनों के बीच कहासुनी हुई। रामपाल ने बताया कि कार लेने का विरोध करने पर विशाल ने उसके सिर पर ईंट मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी लड्डन सिंह के सिर पर भी ईंट लग गई।
परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को ताजपुर पुलिस चौकी ले आई। बाद में लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर आपसी समझौता करा दिया। समझौता हो जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ देशदीपक सिंह ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद था, इसकी सूचना मिली थी। घटना के संबंध में थाना पुलिस से जानकारी ली जा रही है।