फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father-in-law accused of rape, death threats

Bijnor News: ससुर पर लगाया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी का आरोप

Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of rape, death threats
किरतपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थानाध्यक्ष किरतपुर को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह करीब चार वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ला में हुआ था। रुख्सती करीब पांच माह पहले हुई थी। विवाह के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता था। इस संबंध में उसने अपने पति से शिकायत भी की थी, लेकिन पति ने गलतफहमी बताकर बात टाल दी।
पीड़िता के अनुसार, कुछ समय बाद उसका पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया और वर्तमान में वहीं रह रहा है। जनवरी क़ी मध्यरात्रि जब उसकी सास स्योहारा गई हुई थी तभी ससुर ने उसे अकेला पाकर बुरी नियत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के अगले दिन वह अपने मायके आ गई।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार देगा। भय और दहशत के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed