{"_id":"6414a6d14d00a6b2100c0dec","slug":"father-clashed-with-henchman-to-save-daughters-life-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-158100-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेटी की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेटी की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ा पिता
Fri, 17 Mar 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फावड़े से प्रहार करने पर बालिका को छोड़ भागा, एक बुजुर्ग भी गुलदार के हमले में घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। गांव बूढ़ावाला के जंगल में गुलदार एक बालिका नैना (5) को उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। बालिका के पिता ने साहस दिखाया और खेत में घुसकर गुलदार पर फावड़े से प्रहार किए तो वह बालिका को छोड़ भाग खड़ा हुआ। गांव धरमूवाला में भी गुलदार ने एक बुजुर्ग को घायल कर दिया।
गांव बूढ़ावाला निवासी अमर सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी रूपा देवी और बेटी नैना के साथ खेत पर सिंचाई करने गया था। पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे और नैना खेल रही थी। तभी गुलदार आया और नैना को गर्दन से दबोचकर खेत में ले गया। अमर सिंह साहस दिखाया और खेत में घुसकर गुलदार के पंजों से नैना को छुड़ा लिया। नैना को को उपचार के लिए बिजनौर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
ग्राम धरमूवाला निवासी सुक्खे सिंह (70) अपने धेवते विवेक (14) के साथ शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खेत पर गए थे। इस दौरान वहां गन्ने के खेत से निकलकर आए गुलदार ने सुक्खे पर हमला बोल दिया। विवेक ने घर की तरफ दौड़ लगा दी। सुक्खे के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। बुजुर्ग का नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। नगीना में गुलदार का यह तीसरा हमला है, जबकि दो गुलदार अब तक वन विभाग के पिंजरे में फंस चुके हैं।