{"_id":"66f8666d6fa410f9950a1014","slug":"fate-took-away-the-eyes-the-system-took-away-the-support-bijnor-news-c-14-mrt1038-666756-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किस्मत ने आंखें छीनी, व्यवस्था ने आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किस्मत ने आंखें छीनी, व्यवस्था ने आधार
विज्ञापन
- बिना आधार कार्ड तीन साल से बंद है नेत्रहीन नसी अहमद की पेंशन
- रेटिना नहीं होने के कारण टरका देते हैं आधार सेंटर संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किस्मत ने नसी अहमद की आंखें क्या छीनी, उनके जीवन का आधार ही छिन गया। आधार कार्ड नहीं बन पाने से उनकी पेंशन बंद हो गई। तीन साल से नसी अहमद आधार बनवाने के लिए भटक रहे हैं। मगर, आंखों की बायोमेट्रिक जांच पूरी हाेने की बात कहते हुए सेंटर संचालक टरका देते हैं।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पैहरूवाला निवासी लगभग 65 वर्षीय नसी अहमद की कई वर्ष पूर्व बीमारी के चलते आंखों की रोशनी चली गई थी। उनके भतीजे याकूब ने बताया कि काफी इलाज कराया, लेकिन उनकी आंखें ठीक नहीं हो सकीं।
बताया कि तीन साल पहले नसी अहमद की समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई थी। उन्होंने विभाग में संपर्क किया तो आधार नंबर मांगा गया। तब से वे पोस्ट ऑफिस, बैंक और अन्य कई आधार सेंटरों पर नसी अहमद को लेकर जा चुके हैं, लेकिन उनका आधार कार्ड नहीं बनाया जाता।
विज्ञापन
सेंटर संचालक रेटीना जांच नहीं होने की बात कहकर आधार कार्ड बनाने से इंकार कर देते हैं। न तो उनकी पेंशन शुरू हो पा रही है और न ही अन्य किसी योजना का लाभ मिल रहा है।
बिना रेटिना भी हो सकती है बायोमेट्रिक जांच
बिजनौर। बिना रेटिना के भी आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमेट्रिक जांच पूरी हो सकती है। एक आधार केंद्र संचालक ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच में हाथों की सभी उंगलियों के अलावा रेटिना की जांच और व्यक्ति का फोटो लिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति नेत्रहीन है तो वह दिव्यांग प्रमाण पत्र संलग्न करेगा और रेटिना जांच का विकल्प हटा दिया जाएगा। यदि काेई व्यक्ति हाथ से दिव्यांग है तो उसका फिंगर प्रिंट का विकल्प हटाकर बायोमेट्रिक जांच की जा सकती है।
आधार बिन अटक गया योजनाओं का लाभ
बरूकी क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी दयाराम सिंह का भी आवेदन करने के बावजूद आधार नहीं बन पाया। करीब 70 वर्षीय दयाराम सिंह के नाम लगभग डेढ़ बीघा जमीन है। पिछले साल आधार कार्ड नहीं होने के कारण उनका गन्ना सट्टा बंद कर दिया गया। बताते हैं कि उन्होंने कई बार आवेदन कर दिया, लेकिन आधार हर बार रिजेक्ट हो जाता है। कभी फिंगर प्रिंट नहीं आते तो कभी कोई और समस्या हो जाती है। उनकी पत्नी राजो देवी का भी आवेदन करने के बावजूद आधार नहीं बन पाया। पात्र हाेने के बावजूद उन्हें न तो किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है और न ही राशन कार्ड बना है। बिना आधार कार्ड के अन्य किसी योजना में भी वह आवेदन नहीं कर पा रहे।