फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fate of 19 candidates will be decided today

Bijnor News: 19 उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला

Sat, 20 Jul 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fate of 19 candidates will be decided today
जिला बार एसोसिएशन चुनाव
विज्ञापन

- सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान, तैयारियां पूरी
- 1963 वकील अपने मताधिकार करेंगे इस्तेमाल
- आखिरी रात भी संपर्क में जुटे रहे उम्मीदवार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला 20 जुलाई को होगा। मतदान की सभी तैयारियों को शुक्रवार की शाम तक पूरा कर लिया गया है। चुनाव में 1963 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे से चालू हो जाएगा, जोकि शाम पांच बजे चलेगा। मतदान केंद्र जिला बार के हॉल को बनाया गया है। मतदान केंद्र पर दो बूथ बना गए हैं। क्रमांक एक से एक हजार तक के मतदाता बूथ नंबर एक पर मतदान करेंगे जबकि एक हजार एक से 1963 तक क्रमांक वाले मतदाता बूथ नंबर दो पर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ता किए गए हैं। सीओ सिटी चुनाव पर निगरानी बनाए रखेंगे जबकि पुलिस फोर्स भी बूथों पर तैनात रहेंगी। जजी परिसर में पुलिस की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिरी दिन उम्मीदवारों ने जजी में किया शक्ति प्रदर्शन
शुक्रवार का दिन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण रहा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव चौहान और यशपाल सिंह ने अपने अपने समर्थकों के साथ जजी में शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया। महासचिव पद के प्रत्याशी सचिन चौधरी, कोमल सिंह, मनोज सेठी, विशाल अग्रवाल भी जनसंपर्क अभियान में जुटे रहे। जजी में बार बार उम्मीदवार और उनके समर्थक जनसंपर्क के दौरान आमने सामने आ गए। मगर शांतिपूर्ण तरीके से दिशा बदल कर वकीलों को साधने में लगे रहे।




चुनाव से पहली रात में होते हैं रणनीतिक फैसले
अध्यक्ष और महासचिव पद के उम्मीदवारों के लिए मतदान से पूर्व की रात में अहम रणनीति को अंजाम दिया जाता है। इस दौरान अलग अलग गुटों की बैठकों को दौर रातभर चलता रहा। ऐसे में उम्मीदवार बेहद सजग दिखाई दिए और अपने अपने पक्ष को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। रातभर भागदौड़ में लगे रहें।


जिला बार चुनाव में ये हैं उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए::
1. पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान
2. पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए::
1. सुशील त्यागी
2. हरि सिंह
3. मुनेश कुमार
4. सतेंद्र सिंह

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए::
1. रणजीत सिंह
2. जितेंद्र सिंह

महासचिव पद के लिए :::
1. विशाल अग्रवाल
2. कोमल सिंह
3. मनोज सेठी
4. सचिन चौधरी
5. तेज सिंह

संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए::
1. आशीष तोमर
2. शारिक
3. मोहम्मद तस्सबर
4. पुष्पेंद्र कुमार ढाका


संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद के लिए:::
1. ममतेश चौहान
2. शाहीन परवीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed