फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will put hut at SDM office

एसडीएम कार्यालय पर झोपड़ी डालेंगे किसान

Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will put hut at SDM office
धामपुर में एसडीएम कार्यालय पर चल रहे धरने के 16 वें दिन छप्पर बांधने की तैयारी करते भाकियू कार्यकर - फोटो : DHAMPUR
एसडीएम कार्यालय पर झोपड़ी डालेंगे किसान
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे धरने के 16वें दिन मंगलवार के एसडीएम कार्यालय परिसर में झोपड़ियों को डालने के लिए छप्पर बनाने का काम शुरू कर दिया। झोपड़ी इतनी बड़ी बनाई जाएगी, जिसमें 15 से 20 कार्यकर्ता विश्राम कर सकें। कार्यकर्ताओं की संख्या बढे़ंगी तो झोपड़ियों की संख्या को बढ़ा दी जाएगी।
एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन उनकी मांगों का निदान नहीं कर रहा है। छप्पर बनाने के लिए फूस आना शुरू हो गया है। डॉ. विजय चौधरी ने कहा कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलनकारी एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी की आंदोलन को और तेज करेंगे। पंकज शेरावत ने कहा कि इस सरकार में बाहर से आए चीतों को तो मालिकाना हक मिल सकता है, लेकिन जो किसान जन्म से यहां रहे हैं। उन्हें संघर्ष करने के बाद भी मालिकाला हक नहीं मिल पा रहा है। विजय सिंह ने कहा कि हमें अपना हक पाने को एक होकर आंदोलन को शांति के साथ लंबा चलाना होगा।
विज्ञापन

नेपाल चौधरी ने कहा कि जब से प्रदेश और केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है, किसान बर्बाद हो गया है। महंगाई और भ्रष्टाचार का विकास तेजी से हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह राणा ने कहा कि प्रशासन ने मांगें नहीं मानीं तो एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान रामेंद्र सिंह, धर्मवीर चौधरी, अशोक चौधरी, पंकज, पद्म सिंह, जगदीश, निजामुद्दीन, अरविंद, कुशल पाल, अजय सिंह, बिरजू, राजेंद्र सिंह, दुष्यंत राणा, उपमा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि आंदोलन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जायज मांगों को पूूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आंदोलन को वार्ता के माध्यम से खत्म कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed