{"_id":"63597528abaf672385319edb","slug":"farmers-will-get-solar-pump-on-subsidy-bijnor-news-mrt611052564","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप
विज्ञापन
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप
बिजनौर। जनपद में कृषि विभाग की ओर से पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर ऊर्जा पंप अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद में 209 सोलर पंपों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना में 2 एचपी डीसी, एसी से लेकर 10 एचपी एसी, डीसी तक सोलर ऊर्जा पंप उपलब्ध है। इस योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। इच्छुक किसानों को सोलर पंप के लिए अपनी ऑनलान बुकिंग करानी होगी।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना तहत दो से दस एचपी सोलर पंप वितरण का अतिरिक्त लक्ष्य आया है। यह सोलर पंप सीमित गहराई जल स्तर वाले क्षेत्र में ही सफल होंगे। वजह, 2 एचपी सोलर सबमर्सिबल पंप अधिकतम 50 फिट गहराई जल स्तर, 3 एचपी अधिकतम 150 फिट गहराई, 5एचपी अधिकतम 200 फिट गहराई जल स्तर, 7.5 एचपी एवं 10 एचपी सोलर पम्प अधिकतम 300 फिट गहराई उपलब्ध जल स्तर के लिए ही उपयुक्त होंगे। यह योजना किसानों के लिए लाभकारी है। बिजली की बचत होगी और सूरज की किरणों में पानी निकलेगा, जिसकी सिंचाई से फसलें लहलहाएंगी।
वर्जन...
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान को सोलर पम्प प्राप्त करने को ऑनलाइन टोकन जनरेट व बुकिंग करना होगा। लक्ष्य पूरा होने के उपरांत टोकन जनरेट नहीं होंगे। इच्छुक किसान समय से योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
-गिरीश चंद, उप कृषि निदेशक।
जनपद को मिला यह लक्ष्य
क्षमता लक्ष्य अनुदान किसान अंश कुल धनराशि
2 एचपी डीसी 35 88278 58853 147131
2 एचपी एसी 30 88756 59171 147927
3 एचपी डीसी 62 116710 77806 194516
3 एचपी एसी 33 116076 77384 193460
5 एचपी एसी 22 163882 109255 273137
7.5 एचपी एसी 04 223276 148850 372126
10 एचपी एसी 01 223276 241028 464304