{"_id":"60d0db9d8ebc3ea4280f054d","slug":"farmers-will-agitate-if-payment-is-not-made-nazibabad-news-mrt543846452","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान
विज्ञापन
भुगतान न हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान
नजीबाबाद। भाकियू अंबावता ने तहसील में धरना देकर गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सहरावत की अध्यक्षता में किसानों की पंचायत तहसील परिसर में हुई। शिवकुमार सहरावत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने, जबरन कृषि कानून थोपने का आरोप लगाया। किसान पंचायत में बिजली, खाद, बीज तथा आम जरूरतों की चीजों पर बढ़ती महंगाई के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न होने और गन्ने के दामों में बढ़ोत्तरी के प्रति सरकार की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत के बाद किसानों ने एसडीएम परमानंद झा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ तत्काल गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों की समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। पंचायत में जावेद अख्तर सिद्दीकी, डोरी पहलवान, आशु पठान, मुफ्ती नफीस, टीकाराम, वीरेंद्र सिंह, फुरकान, चौ.सुखवीर सिंह, उदयभान सिंह, अब्दुल्ला, शरीफ अहमद, सचिन, मुकेश, धर्मपाल, इकरार, सौरभ, भोपाल सिंह, शीशराम सिंह, जाहिद सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।
..
चीनी मिल विस्तारीकरण का उठेगा मुद्दा
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह ने जनपद के किसानों से 22 जून को आज प्रात: 10 बजे किसान सहकारी चीनी मिल जिला स्तरीय पंचायत में पहुंचने को कहा है। चौ.बलराम सिंह ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नजीबाबाद चीनी मिल आगमन पर चीनी मिल के विस्तारीकरण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा हवाई साबित हुई है। उन्होंने किसानों से जिला पंचायत में चीनी मिल विस्तारीकरण, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तथा किसानों की अनेक मांगों को लेकर आयोजित जिला स्तरीय पंचायत में पहुंचने की अपील की।