{"_id":"64bc2421996c29133606a5b4","slug":"farmers-warned-of-agitation-for-payment-of-sugarcane-dues-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-7499-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान के लिए दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान के लिए दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना समिति में भाकियू की बैठक को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर।
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल पर गन्ना मूल्य बकाया है, बकाया भुगतान का यह मुद्दा किसानों की पंचायत में छाया रहा। किसानों ने भुगतान नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं गंगा की धारा से हो रहे कटान और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की गई।
शनिवार को गन्ना समिति परिसर में आयोजित बैठक जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह ने कहा की जिले के हर गांव के हर घर को संगठन से जोड़ने की मुहिम चलेगी। प्रदेश महासचिव ठाकुर रामोतार सिंह ने जिला प्रशासन से कहा कि बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुवावजा दिलाया जाए। दिनेश सिंह चौधरी ने कहा कि पूर्व में बिजनौर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नजीबाबाद गन्ना मिल की क्षमता वृद्धि का वादा किया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। इस पर फिर से विचार करते हुए मिल की क्षमता वृद्धि की जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन कटान की वजह गंगा में समा रही है। जिला प्रशासन को गंगा से हो रहे कटान को रोकने के लिए तटबंध निर्माण के प्रस्ताव शासन को भिजवाएं। पश्चिम प्रदेश महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह ने गुलदार के हमलों का मुद्दा उठाया। जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि बिलाई मिल ने जल्द भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में धर्मवीर सिंह धनकड़, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, नरदेव सिंह, जितेन्द्र पहलवान, वीर सिंह, अजय बालियान, मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र राणा, संदीप त्यागी, डाॅ. विजय चौधरी, अवनीश कुमार, देवदत्त शर्मा, बलजीत सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विनीत धनकड़, कविराज आदि मौजूद रहे।