फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to cane weights, long line started

गन्ने की तौल बंद होने किसान परेशान, लगी लंबी लाइन

Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to cane weights, long line started
गन्ने की तौल बंद होने किसान परेशान, लगी लंबी लाइन
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम हादरपुर स्थित शुगर मिल के सेंटर पर गन्ना न उठने के कारण तोल बंद होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने मिल प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है।
थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत आने वाले ग्राम हादरपुर में धामपुर शुगर मिल का सेंटर लगा है। धामपुर शुगर मिल ने 25 मई की तिथि मिल बंद करने के लिए घोषित की है, इस कारण किसानों की काफी मात्रा में पर्चियां आ रही हैं। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन द्वारा पहले किसानों को पर्चियां नहीं दी गई तथा अब किसानों को काफी मात्रा में पर्चियां दी जा रही हैं। किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं तो गन्ना न उठने की बात कहते हुए तोल बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

किसान शुभम भोजियान, संदीप कुमार, मुकेश, गौरव, संजय, महेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कमल, जितेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि किसान रात्रि दो बजे से गन्ना सेंटर पर पहुंचने शुरू हो जाते हैं तथा किसान पूरी पूरी रात जागकर काट रहे हैं। भारी बारिश ने किसानों की समस्या को और बढ़ा दिया है। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन हठधर्मिता दिखाते हुए गन्ना उठाने की सुचारु व्यवस्था नहीं करा रहा है। मात्र तीन गाड़ियां गन्ना सेंटर से गन्ना उठा रही हैं। किसानों ने मांग की कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में है, तब तक धामपुर शुगर मिल बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed