किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू जनशक्ति के किसानों ने कोविड-19 दौर में 60 वर्ष से अधिक के किसानों और मजदूरों को 10 हजार रुपये पेंशन जारी करने की मांग सहित कई मांगों का ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ. नरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। किसानों ने कोविड-19 दौर में किसानों और मजदूरों की बदहाली का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार से किसानों का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने, 60 वर्ष से अधिक के किसान-मजदूरों को 10 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसानों और मजदूरों को भी दिलाने तथा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग की। तहसील पहुंचे भाकियू जनशक्ति के किसानों में जिला उपाध्यक्ष महफूज चौधरी, जिला प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, जिला सचिव अल्ताफ अहमद, नूरशाह, ब्लॉक अध्यक्ष नौशाद, मकसूद, कासिम, अनीस अहमद शामिल रहे।