फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers staged a sit-in at the Forest Department office

किसानों ने वन विभाग कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in at the Forest Department office
किसानों ने वन विभाग कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। सुरक्षा की दृष्टि से होटल मालिक और किसान द्वारा हाईवे के निकट लगे पेड़ों की छंटाई के मामले में वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने सामाजिक वानिकी कार्यालय पर हंगामा किया तथा वन अधिकारियों के लिए कार्रवाई की मांग की। डीएफओ द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
सामाजिक वानिकी के अधिकारियों द्वारा बिजली के तारों से सुरक्षा के लिए होटल के सामने छांटे गए दो पेड़ों पर वन विभाग की कार्रवाई के मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ, होशियार सिंह, नरदेव सिंह, दिनेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने पेड़ छंटाई के मामले में किसान पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाकर उसके खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कार्यालय पर मिले डिप्टी रेंजर हरगोविंद द्वारा रेंजर अरविंद कुमार श्रीवास्तव के स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने को जाने की बात पर रेंजर की अनुपस्थिति के प्रमाण देने को लेकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने फोन पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ अनिल कुमार पटेल को किसान पर भारी जुर्माना लगाकर अनावश्यक रूप से उत्पीड़न करने और सुविधा शुल्क की मांग का दबाव बनाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसान नेता बाबूराम तोमर ने बताया कि डीएफओ ने जनहित में पेड़ को छांटने को किसान से पत्र लेकर जुर्माना कार्रवाई रद्द करने और वन अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में ललित कुमार, रोहित राणा, अरुण कुमार, सरदार निशान सिंह, अमरजीत सिंह, मजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, मोहित कुमार सहित अनेक किसान नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed