फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers roared in Tehsil regarding demands

मांगों को लेकर तहसील में गरजे किसान

Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared in Tehsil regarding demands
मांगों को लेकर तहसील में गरजे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुुओं से फसलों की सुरक्षा करने, फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छुड़वाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को किसानों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
तहसील परिसर में भाकियू के तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और किसानों की पंचायत हुई। दिनेश कुमार ने कहा कि नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं होने से फसलें सुख रही हैं। तहसील महासचिव सौरभ चौहान ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत में एसडीएम विजय वर्धन तोमर, विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार समेत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अपने बीच बैठाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने नहरों में पानी छोड़ने, आवारा पशुुओं को गोशाला पहुंचाने, बड़िया स्थित नदी पुल की एप्रोच पर तटबंध बनवाने, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी मिलों को अक्तूबर के पहले सप्ताह में संचालित करने, किसानों की फर्द में हो रही गड़बड़ी को दूर करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पंचायत में जिला महा सचिव नरदेव सिंह, बाबूराम तालान, मदन सिंह, मदनलाल टंडन, मुकेश कुमार, देवदत्त शर्मा, विरेंद्र सिंह बांठ, आजेंद्र सिंह, वीरेश राणा, करण सिंह, हुकम सिंह, अजय कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed