फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protested at the office of EE II

Bijnor News: किसानों ने ईई द्वितीय के कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested at the office of EE II
बिजनौर में विद्युत अ​धिशासी अ​​भियंता कार्यालय में धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
- समस्याओं का निदान नहीं करने और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजली समस्याओं के निदान और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने बृहस्पतिवार को बिजनौर सर्किल की किरतपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर किसानों ने धरना दिया। आंदोलित किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन (अ) के बैनर तले बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कहा कि लोहे के खंभे पर करंट की शिकायत तथा इंसुलेटर बदले जाने की कई बार शिकायत की, परंतु समाधान शून्य हुआ। खंभों में इंसुलेटर के कारण गांव माचकी में हाइटेंशन करंट घरों में उतर आया और विद्युत उपकरण फुंक गए। आरोप है कि अधिशासी अभियंता किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। फरियादी चक्कर लगाता रहता है और काम नहीं किया जाता।
विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व मुन्नी देवी ने अपने कनेक्शन को कटवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए। मुन्नी के पास कनेक्शन पीडी की रसीद है, इसके बाद कनेक्शन जारी है। निजी नलकूप का कनेक्शन 7.5 एचपी से बढ़ाकर 17 एचपी कर दिया गया। धरने पर मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक अध्यक्ष अंकित कुमार निर्वाल, उदयवीर सिंह, विजय पाल सिंह, शंकर सिंह अंकित कुमार, गौरव कुमार जिंघाला, रजनीश कुमार राजपूत, विकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed