फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest at toll plaza

टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना

Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at toll plaza
नगीना के ग्राम पुरैनी में टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

नगीना। गन्ना बकाया भुगतान, स्थानीय किसानों के लिए टोल फ्री कराने सहित कई मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर कई घंटे धरना दिया। बाद में प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर धरना समाप्त कर दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह व जिला अध्यक्ष चौधरी विपिन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नगीना पुरैनी मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर धरना लगाकर बैठ गए। एसडीएम शैलेंद्र कुमार को दिए गए ज्ञापन में तीनों काले कृषि कानून वापस लिए जाने, किसानों का बकाया भुगतान दिलाने, डीजल-पेट्रोल के दाम कम किए जाने, पुरैनी टोल को 15 किलोमीटर के किसानों मजदूरों के लिए फ्री कराए जाने आदि की मांग की गई। एसडीएम ने किसानों की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। धरना दोपहर करीब 3 बजे समाप्त हो गया। धरने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह, जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, युवा जिला अध्यक्ष चौधरी विशाल बालियान, चौधरी पवन कुमार, जितेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, आदिल कुरैशी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस उपाधीक्षक सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। किसानों के धरने के दौरान टोल की एक लाइन को छोड़कर बाकी पर यातायात सुचारु हो चलता रहा।

नगीना के ग्राम पुरैनी में टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता।

नगीना के ग्राम पुरैनी में टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed