फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' problems raised in monthly meeting

किसानों की समस्या पर हुई मासिक बैठक

Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems raised in monthly meeting
कोतवाली देहात के अकबराबाद बिजली घर पर भाकियू के धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
मासिक बैठक में उठाईं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

अफजलगढ़/किरतपुर/कोतवाली देहात/हल्दौर। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत लोनिवी के बंगले पर आयोजित हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आवारा पशुओं/जंगली जानवरों की रोकथाम करने की मांग की। वहीं बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाने, 15 अक्तूबर तक गन्ना मिल चलाए जाने सहित कई मांग उठाई।
बैठक में नजीबाबाद क्षेत्र के कुंवर विनोद परमार संस्थापक सदस्य के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर सरदार दर्शन सिंह फौजी, महल सिंह, गजराज सिंह, रणजीत सिंह, हरपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह व विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। किरतपुर में किसानों ने कहा कि क्षेत्र के जंगलों में गुलदार के होने के कारण रात में खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसलिए किसानों को दिन में बिजली की आपूर्ति की जाएं। गांव पाडली में कनेक्शन काटने के नाम पर बिजली विभाग भ्रष्टाचार कर रहा है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत, सुभाष, बुद्ध सिंह, नरपाल मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे। कोतवाली देहात में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सुनील कुमार को सौंपा। जिसमें उन्होंने लंपी रोग को लेकर वैक्सीनेशन की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र सिंह राठ, नामेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, पिंटू प्रधान, राजीव कुमार, दयाराम सिंह, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हल्दौर के बिजलीघर पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में विद्युत कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम के एसडीओ अभय कुमार व जेई गौतम कुमार को करीब दो घंटे तक अपने बीच बैठाया। जिलाध्यक्ष ने किसानों के डबल कनेक्शन सही कराने, घरों व नलकूपों पर विद्युत मीटर नहीं लगाएं जाने सहित अन्य मुद्दों को उठाया। एसडीओ अभय कुमार द्वारा किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह, शुभम चौधरी, प्रमोद कुमार, शोभित कुमार, चंद्रभान सिंह, हुकुम सिंह, नरेंद्र प्रधान, उदयवीर सिंह, सुखबीर प्रधान, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed