फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers not registering in OTM scheme

ओटीएम योजना में पंजीकरण नहीं करा रहे किसान

Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers not registering in OTM scheme
ओटीएम योजना में पंजीकरण नहीं करा रहे किसान
विज्ञापन

धामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना धड़ाम हो गई है। ओटीएस योजना के अंतर्गत विद्युत निगम पूरे जनपद में 511 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 136 करोड़ रुपये की ही वसूली कर पाया है। वसूली के धड़ाम होने पर निगम के अधिकारी बेहद चिंतित हैं।

निगम के अधीक्षण अभियंता केके अग्रवाल बताते हैं कि पंचायत चुनाव के पहले हर रोज जनपद के सभी केंद्रों और उप केंद्रों को मिलाकर लगभग 4000 बकाएदार पंजीकरण करा रहे थे। पंचायत चुनाव शुरू हो जाने के बाद पंजीकरण 200 से 250 तक ही रह गए हैं। हालांकि निगम के अधिकारी अभी भी लोगों को ओटीएस योजना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह योजना 15 अप्रैल तक ही लागू है। किसान पंचायत चुनावों में लगे हैं, उनका योजना की ओर ध्यान नहीं है। किसानों के न आने से निगम के सभी काउंटर लगभग खाली चल रहे हैं। अधीक्षण अभियंता बताते हैं कि ओटीएस योजना के माध्यम से करीब 511 करोड़ के लक्ष्य की पूर्ति करनी थी। जो अभी तक केवल 136 करोड़ तक ही पहुंच सकी है। इस योजना के अंतर्गत बाकीदारों को पंजीकरण कराने के बाद एक मुश्त बकाया जमा करने पर शत प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed