फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers locked in DCO office

किसानों ने डीसीओ दफ्तर में की तालाबंदी

Wed, 12 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers locked in DCO office
बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर तालाबंदी करते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने डीसीओ दफ्तर में की तालाबंदी
विज्ञापन

बिजनौर। गत पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों ने बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। आंदोलित किसानों ने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। कई घंटे बाद एसडीएम सदर के भुगतान जल्द कराने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि वादाखिलाफी हुई, तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे, वहां उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और तालाबंदी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि चांदपुर, बिलाई नजीबाबाद मिलों द्वारा पिछले सत्र में डाले गए गन्ने का अभी तक भी भुगतान नहीं किया है। किसान अपना पैसा पाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मिलों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि शासन का आदेश गन्ना मिलो द्वारा 14 दिन में गन्ना भुगतान देने का है।
विज्ञापन

बाद में किसानों के बीच एसडीएम सदर पहुंचे और उन्होंने किसानों की मिल अधिकारियों से वार्ता कराई। वार्ता में बताया कि बिजनौर मिल ने सारा भुगतान कर दिया। चांदपुर मिल द्वारा 15 अक्टूबर तक भुगतान करने का लिखित तथा बिलाई मिल ने 50 करोड़ का भुगतान इस महीने करने का आश्वासन दिया। 2 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान बुधवार को कर दिया है। धरने पर अतुल कुमार, नतेंद्र सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह, दीपक तोमर, अंकुल कुमार, अंकित नरवाल, विकास कुमार, नदीम, शंकर सिंह, शुभम, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed