{"_id":"5aeca8824f1c1b56098b81f3","slug":"farmers-lock-on-power-plant-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बिजलीघर पर डाला ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बिजलीघर पर डाला ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के कादीपुरा बिजलीघर पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर में विद्युत तार टूटकर गिरने से दो किसानों के गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसमें करीब पांच बीघा गन्ना जलकर खराब हो गया। किसानों ने जर्जर तारों को बदलने और फुंके गन्ने के मुआवजे की मांग करते हुए बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों ने बिजलीघर में ताला डाल दिया और विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।
गांव धनौरी निवासी मदन सिंह, धूम सिंह के खेत में करीब पांच बीघा गन्ना बीज के लिए खड़ा हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विद्युत सप्लाई के दौरान उनके खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई और पांच बीघा गन्ना जलकर खराब हो गया।
घटना के विरोध में किसानों ने कादीपुरा बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। आजाद किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने बिजलीघर के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किसानों ने बिजलीघर पर ताला लगाकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। मांग पूरी न होने किसान दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी देेते हुए लौट गए। इस दौरान आजाद किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मूला सिंह, कोमन सिंह, नरपाल सिंह, सतपाल सिंह, हितेंद्र सिंह, दयाराम सिंह, जितेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीओ भगवंत सिंह का कहना है कि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।