फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers increase income by joining fisheries: DM

मत्स्य पालन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं किसान : डीएम

Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers increase income by joining fisheries: DM
मत्स्य पालन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं किसान : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने किसानों से मत्स्य पालन कर कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में अफसरों से किसानों को जागरूक करने को कहा।

डीएम ने बताया कि मत्स्य संपदा योजना साल 2024-25 तक के लिए लागू कर दी गई है। ग्राम सभा के पट्टेधाराकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आच्छादित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए ग्राम सभा के तालाबों के अलावा, निजी क्षेत्र की भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज हैचरी, बायाफ्लॉक निर्माण, रियरिंग यूनिट, एक्वा वन सेंटर, मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, लघु मत्स्य आहार मिल, प्रतिबंधित काल में मछुआरों की सहायता सहित अन्य योजनाओं को इसमें शामिल किया गया है। डीएम ने मत्स्य विभाग के अफसरों को नीली क्रांति योजना के स्थान पर लाई गई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को जिले में पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि पात्रों को योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने तालाबों में मानक के अनुसार पानी पूरा कराने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम न्यायिक डॉ. नितिन मदान, एसडीएम विक्रमादित्य सिंह, उपनिदेशक मत्स्य सुचेता गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, जिला पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, मत्स्य विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार, साजिद हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed