फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' income will double by joining business

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income will double by joining business
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

नगीना। मृतक आश्रित के रूप में संदीप कुमार को नगर पालिका नगीना में लिपिक पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर पालिका के सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरा नगीना गंदगी से अटा पड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका नगीना के सफाई कर्मचारी बीते शुक्रवार से पालिका में संदीप कुमार को मृतक आश्रित के रूप में लिपिक पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। पालिका के सफाई कर्मचारी शुक्रवार से पालिका परिसर में धरने पर भी बैठे हुए हैं। उधर नगर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नगर के संभ्रांत नागरिकों हड़ताल समाप्त कराने की मांग की। इस संबंध में उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर पालिका के चेयर पर्सन पति शेख़ खलीलुर रहमान, पालिका सभासद गोपाल शर्मा, हर्ष विश्नोई, सिद्दीकी मुल्तानी, मोहम्मद तालिब सिद्दीकी, डॉ. एमएच रियाजी सहित अधिकतर पालिका सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन

हड़तालियों की मांग गलत
नगर पालिका की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम ने रविवार की दोपहर अपने आवास पर पालिका के समस्त सभासदों की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा मृतक आश्रित के रूप में संदीप कुमार को लिपिक पद पर नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर जो हड़ताल की गई है वह पूरी तरह से गलत है। उनका कहना है की शासन द्वारा हड़ताल प्रतिबंधित है तथा मृतक आश्रित के रूप में लिपिक पद पर नियुक्ति देने का शासन से उन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। उनका कहना है उन्हें चतुर्थ श्रेणी के पद पर मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति देने का अधिकार है, इसके लिए वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed