{"_id":"601aefa48ebc3e4a1270f44c","slug":"farmers-in-preparation-for-chakka-jam-in-the-district-bijnor-news-mrt523616716","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चक्का जाम के लिए कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चक्का जाम के लिए कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने चक्का जाम के लिए कसी कमर
बिजनौर। भाकियू नेताओं ने छह फरवरी को होने वाले चक्का जाम के लिए तैयारी कर ली है। ब्लॉक के अनुसार चक्का जाम के स्थल निर्धारित कर लिए हैं। इसके अलावा किसानों से भी उनके गांवों के आगे चक्का जाम करने का आह्वान किया जा रहा है। चक्का जाम दोपहर 12 से तीन बजे तक रहेगा।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। जिले के सभी किसान संगठन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान गन्ना मूल्य अब तक निर्धारित न होने का भी विरोध कर रहे हैं। गन्ना मूल्य निर्धारित न होने के विरोध में भाकियू ने छह फरवरी को पूरे देश का चक्का जाम करने का एलान किया है। चक्का जाम तीन घंटे के लिए दोपहर 12 से तीन बजे तक होगा। चक्का जाम के लिए भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। ब्लॉक के अनुसार चक्का जाम के स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 40 केंद्र निर्धारित भी कर दिए गए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के अनुसार जिले के सभी किसान भाकियू के आंदोलन का हिस्सा हैं। वे अपने अपने गांवों के आगे जाम लगाकर चक्का जाम को सफल करें। कहा कि चक्का जाम में एंबुलेंस, अंतिम यात्रा वाहन, विद्यार्थियों व बीमारों के वाहनों को नहीं रोकना है।
ये हैं चक्का जाम के स्थल
कोतवाली ब्लॉक में दौलताबाद-स्योहारा-नजीबाबाद रोड, गांव पुरैनी, बान का पुल, महमूदपुर-नहटौर-कोतवाली रोड, नजीबाबाद ब्लॉक में मोटा महादेव मंदिर, बढ़ापुर ब्लॉक में छतरी वाला चौराहा, मोहद्दीपुर, किरतपुर ब्लॉक में बूढ़पुर, हैबतपुर, नगीना रोड, मोतीचूर नजीबाबाद रोड, नूरपुर ब्लॉक में थाना शिवालाकलां, नूरपुर चौराहा, आंकू ब्लॉक के नहटौर चौराहा, फूलसंदा, बालापुर, कश्मीरी धामपुर रोड, हल्दौर ब्लॉक में बालकिशनपुर, गंज, गोलबाग, बिलाई, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में शादीपुर कोतवाली रोड, बैराज रोड, गढ़ी चौक, गणेश धाम, मॉडर्न एरा के पास चौराहे पर, बरूकी, पीली चौकी, जलीलपुर ब्लॉक में छाछरी मोड़, रावटी, चमडोला, बागड़पुर बवनपुरा, पीपलसाना, जलीलपुर, बास्टा, सरथल फीना रोड, अफजलगढ़ ब्लॉक में अफजलगढ़, बादीगढ़, स्योहारा ब्लॉक में बडपुरा, थाना चौराहा स्योहारा, धामपुर ब्लॉक में धामपुर मुख्य चौराहा पर चक्कस जाम किया जाएगा।