फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers in Delhi, store of khichdi

दिल्ली में डटे किसान, खिचड़ी का किया भंडारा

Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Delhi, store of khichdi
गाजियाबाद में धरने पर डटा बिजनौर के ग्राम पुरैनी का आकाश। - फोटो : BIJNOR
दिल्ली में डटे किसान, खिचड़ी का किया भंडारा
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली के अंदर और सीमा पर डटे किसानों ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर खिचड़ी का भंडारा चलाया। किसानों ने खुद खिचड़ी बनाकर खाई। एक दो दिन में ही केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता होने की बात कही जा रही है। किसानों ने तीन दिसंबर को वार्ता न होने पर आरपार की जंग का एलान किया है।
दिल्ली के बुुराड़ी मैदान में तीन दिन से जमे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया किसान अब भी दिल्ली में आ रहे हैं। किसानों को दिल्ली के हर बार्डर पर रोका जा रहा है लेकिन इक्का दुक्का किसान किसी न किसी तरह पुलिस को चकमा देकर धरनास्थल पर आ रहे हैं। कहा पूरे देश के किसानों के लिए हक के लिए वे दिल्ली पहुंचे हैं। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर पहली बार प्रसाद के रूप में घर में खिचड़ी बनती है। किसान कार्तिक पूर्णिमा पर घर से दूर थे लेकिन उन्होंने धरनास्थल पर खिचड़ी ही बनाकर खाई। भाकियू के नेतृत्व में गए किसानों को अब भी गाजियाबाद में यूपी गेट पर रोक रखा है। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसान अपनी मांगों को पूरा कराए बिना घर नहीं आएंगे। दिगंबर सिंह का कहना है कि इस समय गेहूं बुआई का सीजन चल रहा है। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण हजारों किसानों को खेत छोड़कर सड़क पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंदोलन के लिए रद्द की पोती की मंगनी
गांव पुरैनी निवासी हरपाल सिंह की पोती की सोमवार को मंगनी होनी थी। इसकी सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। हरपाल सिंह ने पहले ही दिन आंदोलन के लिए पोते आकाश के साथ दिल्ली कूच कर लिया था। दिल्ली में आंदोलन के कारण हरपाल सिंह ने मंगनी में नहीं जाने का निर्णय लिया। हरपाल सिंह व आकाश के मंगनी में न आ पाने पर परिजनों ने मंगनी रद्द कर दी। दिगंबर सिंह के अनुसार जैसे फौजी देश की रक्षा के लिए घर के कार्यक्रम रद्द कर देते हैं ऐसी ही मिसाल हरपाल सिंह व आकाश ने पेश की है।

कोतवाली देहात में भाकियू भानु की बैठक मे विचार विमर्श करते कार्यकर्ता।

कोतवाली देहात में भाकियू भानु की बैठक मे विचार विमर्श करते कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed