फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers gherao electricity officials in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - किसानों ने बिजली अधिकारियों का किया घेराव

Wed, 22 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers gherao electricity officials in Bijnor
- तिरछे खंभे सही करने के उपरांत ही धरना समाप्त किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तिरछे खंभे सही नहीं करने के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बिजली अफसरों का घेराव किया। आंदोलित किसान अधीक्षण अभियंता कार्यालय का धरना देकर बैठ गए। किसान नेताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के उपरांत भी मार्गों पर खड़े खंभे सही नहीं किए गए।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले अनेक किसान मंगलवार को आवास-विकास स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर पहुंचे बिजली अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की। धरने पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार कहने और ट्वीट करने के उपरांत भी खंभे तिरछे सही नहीं किए गए है। विभाग की यह लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता बिजनौर को बुलवाया। मौके पर जाकर देखा, तो खंभे जस के तस मिले।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही बिजली विभाग की टीम को भेजकर लाइन को ठीक कराने का काम किया। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, अतुल कुमार, नपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed