{"_id":"6463da16c690618e930816cf","slug":"farmers-did-not-allow-sugarcane-survey-demonstrated-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-3245-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - किसानों ने नहीं करने दिया गन्ना सर्वे, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - किसानों ने नहीं करने दिया गन्ना सर्वे, किया प्रदर्शन
Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम चौकपुरी के जंगल में गन्ना सर्वे टीम का विरोध करते किसान।
- बोले किसान - गन्ना मूल्य भुगतान नहीं, तो गन्ना आपूर्ति भी नहीं
- भाकियू (अ) का चल रहा बिलाई मिल को गन्ना नहीं देने का आंदोलन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना सर्वे करने खेतों में पहुंची बिलाई चीनी मिल व गन्ना समिति के कर्मचारियों को किसानों ने सर्वे नहीं करने दिया। किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर उन्हें लौटा दिया। कहा कि जब तक चीनी मिल इस साल के खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करती है। तब तक किसान अगले सीजन में चीनी मिल को गन्ना सप्लाई नहीं करेंगे। भाकियू नेता इसके लिए गांव गांव किसानों से जनसंपर्क कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन (अ) के बैनर तले पदाधिकारी बिलाई चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मंगलवार को गांव चौकपुरी के जंगल में सर्वे करने पहुंची टीम को लौटा दिया। बिलाई चीनी मिल के सुपरवाइजर सुनील कुमार, अजमेर सिंह टीम के गांव में पहुंचे और गन्ना खेतों का सर्वे करने को कहा। नितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने खेत पर एकत्र होकर गन्ना सर्वे नहीं करने दिया।
किसानों ने एकजुट होकर कहा कि यदि गन्ना भुगतान नहीं दे सकती है, बिलाई चीनी मिल को गन्ना सर्वे नहीं करने दिया जाएगा। आगामी पेराई सत्र में बिलाई चीनी मिल को गन्ना नहीं देना चाहते। गन्ना विभाग से भी हमारी मांग है कि किसी अन्य चीनी मिल को हमारा गन्ना आवंटित करें। इस अवसर पर किसान राजेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, गौतम सिंह, कमल वीर सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।