{"_id":"5fc3df7f8ebc3e9bd85a16a8","slug":"farmers-demanded-sugarcane-payment-with-interest-bijnor-news-mrt513184720","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू भानु की मासिक बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की गई। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को दिया गया।
गन्ना समिति में हुई बैठक में जिला प्रभारी नरेश प्रधान ने कहा कि किसानों को अपना हक मांगने के लिए अब आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। पूरे देश का किसान दिल्ली जाना चाहता है लेकिन किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। कहा कि सरकार ने न तो पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान किया है और न ही चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित किया है। कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान ब्याज सहित मिलना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि देश के किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। फिर भी तीनों कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं। जब तक किसान के हक के बात में नहीं होगी तब तक देश भी तरक्की नहीं कर सकता है। मासिक बैठक में सुरेंद्र सिंह, अंकित कुमार, हमीदुल्ला, अहसान, कपिल, नौबहार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।