{"_id":"64b5916a87dfb240360e6cd4","slug":"farmers-demanded-compensation-for-the-crops-destroyed-in-the-floods-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-7168-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली देहात-भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली देहात-भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक
Tue, 18 Jul 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में भाकियू अराजनैतिक की बैठक को सम्बोधित करते दिगंबर सिंह।
- 40 गांवों के किसानों ने संबंधित प्रस्ताव जिला गन्ना अधिकारी को भेजा
- एक हजार कार्यकताओं को बांटे गए पौधे, किया गया पौधरोपण
कोतवाली देहात। विकासखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ ग्रस्त गांव के किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कर उन्हें तुरंत मुआवजा देने की मांग की गई। इस अवसर पर 1000 पौधे भी वितरित किए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक और सीडीओ ने ब्लॉक प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर चल रहे किसान पर मौसम की दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि फसल में हुए नुकसान का प्रशासन आकलन कर किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाए। बिलाई मिल द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान सही तौर पर नहीं किया गया है। इसके लिए 40 गांव के किसानों ने प्रस्ताव पारित कर जिला गन्ना अधिकारी को भेज दिया है। जो भी मिल किसानों को भुगतान में परेशान करेगा उसके विरूद्ध संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान 1000 कार्यकर्ताओं को पर्यावरण मित्र भी बनाया गया। इन सभी कार्यकर्ताओं को 1000 पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई। पेड़ का पालन-पोषण भी इन्हें ही करना है।
एपी और सीडीओ ने किया पौधरोपण
बैठक में पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सभी को हेलमेट लगाकर चलना चाहिए। जनपद में चल रहे नशा मुक्ति अभियान में भी सभी का सहयोग मांगा गया। उन्होंने पौधरोपण के लिए संगठन की प्रशंसा की। साथ ही किसानों से अपील की, यदि मेढ़ की लड़ाई गांव में होती है तो उसका निपटारा कराने के लिए भी किसानों को आगे आना चाहिए। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि नदियों की सफाई और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम जनहित में किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने तथा कुपोषण समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शामिल होने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रांगण में एसपी और सीडीओ ने पौधरोपण किया। बैठक में जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कुमार जिंघाला,अतुल कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र सिंह राठी, उदयवीर सिंह, इकबाल सिंह, नरेंद्र सिंह, समर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।