{"_id":"667dd84e83cfe8624903a0a6","slug":"farmers-decided-to-decorate-bijnor-with-lush-green-trees-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-125950-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने ठाना, बिजनौर को हरे भरे पेड़ों से सजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने ठाना, बिजनौर को हरे भरे पेड़ों से सजाना
विज्ञापन
जिले की हरियाली बढ़ाने के लिए को किसान संगठन भाकियू अराजनैतिक आया आगे
स्कूलों में पौधरोपण के लिए शिक्षकों को 1000 पीपल और बरगद के पौधे किए वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की हरियाली बढ़ाने के लिए को किसान संगठन भाकियू अराजनैतिक भी आगे आया। बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, वन विभाग एवं भाकियू अराजनैतिक ने पर्यावरण को बचाने के दृष्टिगत शिक्षकों को 1000 पीपल और बरगद की पौधे वितरित की।
जिलाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर से यह पौधे रोपित करने है। कहा कि हमारा कार्य केवल पौधा रोपण करना ही नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करनी है।
जिला वन अधिकारी अरुण कुमार एवं बीएसए जयकरन यादव ने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। कहा कि हम सभी को अपने आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
संगठन के युवा विंग प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि संगठन ने गत वर्ष 1000 पौधे रोपित किए थे। उन पौधों का संरक्षण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया है। प्रत्येक माह उनकी मॉनिटरिंग संगठन के द्वारा की गई है। इस वर्ष भी उतने ही पीपल, बरगद के पौधे वितरित किए जाएंगे।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने बताया कि वह प्रतिवर्ष पौध तैयार करते हैं। जिनमें मुख्य रूप से पीपल और बरगद के ही पेड़ होते हैं। नितिन कुमार सिरोही ने सभी अध्यापकों को संकल्प दिलाया और सुरक्षा करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, भाकियू की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल बालियान, नगराध्यक्ष शुभम, गौरव कुमार, अंकित कुमार, गौरव कुमार जंघाला, अनुज कुमार व प्रभागीय वानिकी अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।