फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers created ruckus on agricultural investment reserves

कृषि निवेश भंडार पर किसानों ने किया हंगामा

Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus on agricultural investment reserves
कृषि निवेश भंडार पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। कृषि निवेश भंडार पर किसानों ने धान किट वितरण में अवैध वसूली करने और किट के साथ जबरन तिरपाल देने का आरोप लगाते हुए भंडार प्रभारी से तीखी नोकझोंक की। किसानों ने जमकर हंगामा किया, जिससे करीब दो घंटे तक किट वितरण कार्य प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंचे कृषि एडीओ ने किसी तरह मामला शांत कराकर किट वितरण कार्य शुरू कराया।
किसानों को राजकीय कृषि निवेश भंडार से धान किट वितरण कराया जा रहा है। अफसरों के अनुसार किसानों को 30 किलोग्राम मोटा एवं 26 किलोग्राम बारीक प्रजाति के धान का वितरण किया जाना है। इसके अलावा धान के साथ एक स्प्रे मशीन, जिंक, सल्फर, न्यूट्रॉन आदि रासायनिक दवाइयां भी किट के साथ वितरित कराने के निर्देश दिये गए हैं। किसान को 8700 रुपये की देने होंगे, जिसमें किसान को सौ फीसदी सब्सिडी दी जाएगी, जो किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमोद कुमार उर्फ भोले, रामअवतार सिंह, निपेंद्र सिंह, विकास कुमार, रमेश कुमार, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, कुलवीर सिंह आदि किसान राजकीय कृषि निवेश भंडार धान किट लेने पहुंचे। आरोप है कि किसानों को भंडार प्रभारी द्वारा किट के साथ जबरन करीब तीन हजार रुपये का तिरपाल दिया जा रहा था। किसान तिरपाल खरीदने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भंडार प्रभारी द्वारा किसानों को धान टिकट वितरण से संबंधित जानकारी के मामले में भी गुमराह किया जा रहा है, जिससे नाराज होकर गुस्साए किसानों ने भंडार प्रभारी से जमकर तीखी नोकझोंक की। कृषि भंडार में करीब दो घंटे तक धान वितरण कार्य प्रभावित रहा। किसानों ने कहा कि शोषण कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि विभाग के एडीओ कमल सिंह ने किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धान किट वितरण कार्य शुरू हुआ। कृषि निवेश भंडार प्रभारी नरेंद्र मलिक का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। वह नियमानुसार ही किसानों को धान किट का वितरण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed