फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers agitated due to improper sugarcane weighing system in Mandawali

Bijnor News: मंडावली - गन्ना तौल व्यवस्था सही न होने पर भड़के किसान

Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers agitated due to improper sugarcane weighing system in Mandawali
- अन्य गांवों का गन्ना तौलने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन

फोटो-28एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। औरंगपुर बसंता के गन्ना क्रय केंद्र पर अन्य गांवों के किसानों का गन्ना तौलने पर स्थानीय किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने मिल प्रशासन से क्रय केंद्र पर तौल व्यवस्था को सुधारने की मांग की।
मंडावली क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता में उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित हैं। रविवार को गांव के किसानों ने क्रय केंद्र पर तौल व्यवस्था सही न होने पर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि गांव के गन्ना सेंटर पर कई अन्य गांवों का गन्ना तौला जा रहा है। गांव गदाईका, मूस्सेपुर, नयागांव, मंडावली, सैफाबाद, मीरमपुर बेगा आदि के किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। जिससे स्थानीय किसानों को गन्ना तौल कराने में जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर लंबी दूरी तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग जाती है। किसान नरपाल सिंह, कविंद्र सिंह, निकुंज, मोहन सिंह, बंटी, शनि, मनीराम, सुशील राठी, धूम सिंह, मो. शमी ने गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल व्यवस्था सही कराने की मांग की। तौल लिपिक सत्यवीर सिंह का कहना है कि क्रय केंद्र के प्लॉट में दो दिन से गन्ना पड़ा है। जिससे गन्ना तौल में परेशानी हो रही है। गन्ना उठ जाने के बाद तौल सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed