फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers agitated at the filing of the lawsuit, announced the agitation

मुकदमे दर्ज होने पर भड़के किसान

Sat, 07 Nov 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers agitated at the filing of the lawsuit, announced the agitation
मुकदमे दर्ज होने पर भड़के किसान, आंदोलन का किया एलान
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में किसानों पर रिपोर्ट दर्ज करने पर रोष जताया गया। किसानों ने प्रशासन को किसानों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी और मुकदमे वापस न होने पर कलक्ट्रेट में बड़ा आंदोलन करने का एलान किया।
पांच नवंबर को किसानों द्वारा लगाए गए जाम में जिले भर में 87 नामजद सहित 575 किसानों के खिलाफ़ धारा 144 के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा पांच नवंबर को किसानों की समस्याओं के लिए सुनियोजित कार्यक्रम के अनुसार कई जगह जाम लगाया गया था। जाम के दौरान एंबुलेंस, स्कूल वाहन, कैश वाहन, बीमारों के वाहन को नहीं रोका गया। इसके बावजूद प्रशासन ने 87 नामजद सहित 575 किसानों के खिलाफ़ धारा 144 के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कहा शासन ने धारा 144 का प्रचार नहीं किया है। कई संगठनों के कार्यकर्ता जिलेभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सुनवाई न होने पर किसान सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। कहा प्रशासन अपनी ताकत दिखाकर किसानों को गिरफ्तार करके दिखाए। मुकदमे वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को सौंपा। इस दौरान राजपाल भगत, अंकुर चौधरी, हरगुलाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र राठी, संजीव कुमार, नरेंद्र ठाकुर, अतुल कुमार, अचल शर्मा, महिपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed