फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer shot dead

किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead
किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। ट्रैक्टर ट्रॉली से शुगर मिल पर गन्ना डालने जा रहे एक किसान की तमंचों से ताबड़तोड़ गोली बरसाकर रंजिशन हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई व बेटे के साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कर लिया है।
बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार सैनी सोमवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर शुगर मिल डालने जा रहा था। हेमराज कॉलोनी रोड पर स्थित चक्कर चौराहे पर पहले से ही घात लगाए बैठे लोगों ने अशोक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। गोली की आवाज से आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक को चार गोली लगी है। एक गोली सिर, एक कमर और दो गोली पेट में लगी है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। अशोक के पुत्र हिमांशु ने गांव तीबड़ी निवासी अपने साढू सुनील व चाचा मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आसपास के लोगों के मुताबिक अशोक का जमीन के बंटवारे को लेकर अपने भाई मनोज से विवाद चल रहा था। दोनों में मुकदमे बाजी भी चल रही थी। लोगों ने दोनों के बीच कई बार समझौता कराने की कोशिश की पर दोनों अपनी बात पर अड़े रहने के कारण समझौते को तैयार नहीं हुए। अशोक के बेटे हिमांशु की एक साल पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी में विवाद हो गया। हिमांशु का साढू सुनील इस विवाद में रुचि लेने लगा। यह बात अशोक व हिमांशु को अच्छी नहीं लगती थी। सुनील, हिमांशु पर पत्नी के नाम जमीन करने को दबाव बनाता था। हिमांशु ने बताया कि सुनील, चाचा मनोज से मिला हुआ था। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक मनोज व सुनील को पकड़ लिया गया है। जमीन को लेकर मृतक अशोक का भाई से विवाद चल रहा था। बेटे के साढ़ू सुनील से भी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed