फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family reached Najibabad in search of missing youth

लापता युवक की स्योहारा रेलवे स्टेशन पर मिली साइकिल

Mon, 14 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Family reached Najibabad in search of missing youth
नजीबाबाद। स्योहारा रेलवे स्टेशन से लापता युवक के परिजनों ने नजीबाबाद स्टेशन पहुंचकर युवक को तलाश। परिजनों ने बताया कि मानसिक परेशानी के कारण वह घर से साइकिल से ही बिना किसी को बताए निकल गया। परिजनों ने जीआरपी और आरपीएफ से युवक को तलाशने की मांग की।
विज्ञापन

अमरोहा से आए परिजनों ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन तथा आसपास शनिवार को लापता हुए युवक की तलाश की। अमरोहा के गांव सोनाला फरीदपुर निवासी राजेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रणवीर सिंह उर्फ रोनू शनिवार की दोपहर से लापता हो गया। रणवीर की साइकिल परिजनों को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली। रविवार को नजीबाबाद पहुंचे रणवीर सिंह के पिता राजेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर जीआरपी और आरपीएफ को बताया कि उनका पुत्र रणवीर सिंह उर्फ रोनू मानसिक रूप से परेशान है। वह शनिवार को अमरोहा के गांव सोनाला फरीदपुर से साइकिल लेकर चला था। गांव से करीब 40 किलोमीटर के फासले पर रेलवे स्टेशन स्योहारा जनपद बिजनौर पर उसकी साइकिल लावारिस खड़ी मिली। परिजनों का अनुमान है रणवीर किसी ट्रेन में बैठकर नजीबाबाद दिशा आया। पिता राजेंद्र सिंह के साथ आए उनके संबंधी खूब सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, सोनू ने रणवीर सिंह को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्र में तलाशा। परिजनों ने जीआरपी एवं आरपीएफ पहुंचकर रणवीर सिंह के फोटो आदि उपलब्ध कराकर लापता को तलाशने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed