{"_id":"63e753bd13d3222f390eda86","slug":"fake-policeman-arrested-in-bijnor-and-phantom-bike-recovered-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फर्जी पुलिसकर्मी दबोचा, वर्दी पहन लोगों पर करता था रौब गालिब, फैंटम लिखी बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फर्जी पुलिसकर्मी दबोचा, वर्दी पहन लोगों पर करता था रौब गालिब, फैंटम लिखी बाइक भी बरामद
Sat, 11 Feb 2023 02:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:07 PM IST
सार
Bijnor News : लोगों पर रौब गालिब करने वाला फर्जी पुलिसकर्मी दबोचा गया। उसके पास से फैंटम लिखी बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी वर्दी पहन लोगों पर रौब गालिब करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्दी पहन लोगों पर रौब गालिब कर रहा था, इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। पकड़ा गए आरोपी के पास से फैंटम लिखी बाइक भी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन में शुक्रवार की शाम एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम विशाल कुमार (27) पुत्र नरेश सिंह बताया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह हलदौर थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर का रहने वाला है। उसने अपना फर्जी पहचान पत्र खुद ही तैयार कर लिया और वर्दी पहन लोगों पर रौब गालिब करता था। उसने बाइक पर फैंटम लिख रखा था और पुलिस का स्टीकर भी लगा रखा था।
यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग