{"_id":"6ae24b7d9449acbdfc047beb","slug":"the-bjp-government-is-violating-citizens-rights-by-stealing-votes-mohammad-yamin-bijnor-news-c-27-1-bij1010-194119-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार वोट चोरी कर नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है : मोहम्मद यामीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार वोट चोरी कर नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है : मोहम्मद यामीन
विज्ञापन
नूरपुर। समाजवादी पार्टी नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यामीन का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार की देर शाम दिल्ली से मुरादाबाद जाते हुए शहीद तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट पर रुके पूर्व राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस प्रशासन हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का खुलकर उल्लंघन कर रहा है। व्यापारी वर्ग परेशान है अधिकारियों द्वारा उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है जब चीनी के दाम बढ़े तो गन्ना मूल्य में भी वृद्धि होनी चाहिए। सरकार किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। सरकार और चुनाव आयोग मिलकर देश के नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग ने देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के वोट काटकर उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में विधानसभा में करीब 13 हजार मतदाताओं के नाम गलत छाप दिए गए हैं। जिसका मुद्दा समाजवादी पार्टी के मुखिया सांसद अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त नवदीप रिनवा ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा गठबंधन की सरकार बनेगी।इस अवसर पर व्यापारी नेता तसलीम अहमद, सभासद असलम मलिक, एडवोकेट शमीम अहमद, सपा विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद, अकबर नबी, जाहिद सैफी, आबिद सैफी, रफी मकरानी, राशिद मंसूरी, हाजी शाहनवाज, माेहम्मद साहिल,डॉ वसीम सिद्दीकी, खालिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद